Serena Williams
बात करें सेरेना के मैच की तो उन्होंने सिगमंड को रॉड लेवर एरिना में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। दुनिया की 10वीं रैंक वाली सेरेना अब तक अपने करियर में कुल 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं। अगर सेरेना यहां एक और ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लेती हैं तो वे दिग्गज मार्गरेट कोर्ट के सर्वाधिक 24 ग्रैंडस्लैम जीत के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।