ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वारंटीन व्यवस्था का मजाक बनाने के बाद टेनिस खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक की गर्लफ्रेंड वनेसा सिएरा इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वनेसा ने अपने बॉयफ्रेंड टॉमिक के साथ क्वारंटीन होटल के कमरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिकायती लहजे में मजाक बनाया था, जिसके बाद उनकी आलोचना भी हो रही है। यहां तक कि वनेसा के मुताबिक उन्हें 500 से ज्यादा जान से मारने की धमकियां मिली हैं।