फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपनः 7वें ग्रैंड स्लैम खिताब से चूकीं सानिया, स्पीयर्स-काबाल ने जीता खिताब

Sun, 29 Jan 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपना 7वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गईं। रविवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के मिक्सड डबल्स फाइनल में सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी हार गई।
विज्ञापन


अमेरिकी एबिगेल स्पीयर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबेल की जोड़ी ने सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया। इसके साथ ही  की जोड़ी ने खिताब अपने नाम कर लिया। सानिया-इवान की जोड़ी का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था।
विज्ञापन

अब तक सानिया के नाम कुल तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब

सानिया का ऑस्ट्रेलियन ओपन में यह दूसरा मिक्स्ड डबल्स फाइनल था। इससे पहले सानिया भारत के महेश भूपति के साथ बीते 2009 में इस खिताब को जीत चुकी हैं। अब तक सानिया ने कुल तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीते हैं।

सानिया के पास कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं जिसमें से 3 मिश्रित युगल और 3 महिला युगल के खिताब शामिल हैं। उन्होंने आखिरी खिताब वर्ष 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ अमेरिका ओपन के तौर पर जीता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें