भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपना 7वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गईं। रविवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के मिक्सड डबल्स फाइनल में सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी हार गई।
अमेरिकी एबिगेल स्पीयर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबेल की जोड़ी ने सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया। इसके साथ ही की जोड़ी ने खिताब अपने नाम कर लिया। सानिया-इवान की जोड़ी का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था।