फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

Sun, 21 Jan 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rafael Nadal
विज्ञापन

16 बार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स का खिताब अपने नाम करने वाले स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में साल के पहले ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने 3 घंटे 51 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन की चुनौती खत्म की। चौथे दौर में 31 साल के नडाल ने 24वीं सीड श्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-7, 6-3, 6-3 से मात दी। अब क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा।

विज्ञापन


वहीं, वर्ल्ड नंबर-6 सिलिक ने चौथे दौर में स्पेन के वर्ल्ड नंबर-11 पाब्लो कारेनो बुस्टा को 3 घंटे और 27 मिनट तक चले 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से करारी शिकस्त दी। उधर, वर्ल्ड नंबर-49 अमेरिका के केल एडमंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। एडमंड ने इटली के वर्ल्ड नंबर-76 आंद्रेस सेप्पी को 2 घंटे और 57 मिनट में 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें