फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नडाल ने जीती हारी बाजी, 0-2 से पिछड़ने के बाद मेदवेदेव को हराया, 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया

Sun, 30 Jan 2022 07:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मेदवेदेव ने नडाल के बीच पांच मैच हुए हैं। इनमें से चार नडाल और एक मेदवेदेव ने जीता है। नडाल की तीन जीत में से एक 2019 यूएस ओपन फाइनल में आई थी। हालांकि, यूएस ओपन फाइनल में, मेदवेदेव ने पहले दो सेट हारने के बाद वापसी की थी, लेकिन पांचवें सेट में हार गए थे।
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपेन के फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में 35 साल के नडाल ने मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 के अंतर हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच और फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। वहीं मेदवेदेव अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने से चूक गए। 
विज्ञापन




पहला सेट मेदवेदेव के नाम
फाइनल मैच में रूस के मेदवेदेव ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने नडाल को 6-2 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में जबरदस्त जीत के बाद फाइनल मैच में भी मेदवेदेव बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। उन्होंने पहले सेट में हर विभाग में नडाल से बेहतर खेल दिखाया। मैच में शुरुआत से ही नडाल के पास मेदवेदेव के सर्विस का कोई जवाब नहीं था।

दूसरे सेट में मेदवेदेव की संघर्षपूर्ण जीत
पहला सेट आसानी से अपने नाम करने के बाद मेदेवेदेव को दूसरा सेट जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस सेट में नडाल ने शानदार शुरुआत की थी और मेदवेदेव से काफी आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में रूसी खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और 6-6 की बराबरी पर आ गए। इसके बाद उन्होंने अंतिम समय में शानदार खेल दिखाया और दूसरा सेट 7.7-6.5 से अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


नडाल ने तीसरा सेट 6-4 से जीता
शुरुआती दो सेट हारने के बाद नडाल ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की है। उन्होंने मेदवेदेव को 6-4 के अंतर से हराया। इस मैच में पहला सेट 6-2 के अंतर से हारने के बाद उन्होंने लय पकड़ी। दूसरे सेट में भी उन्होंने कड़ा संघर्ष किया था और शुरुआत में बढ़त भी बनाई थी। हालांकि अंत में उन्हें करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीसरे सेट में उन्होंने मेदवेदेव को वापसी का मौका नहीं दिया। नडाल अपने करियर में तीन बार शुरुआती दोनों सेट हारने के बाद जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके पास तीसरी बार ऐसा करने का मौका है।



चौथा सेट भी नडाल के नाम
तीसरे सेट में बेहतरीन वापसी करने के बाद राफेल नडाल ने चौथे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखी है। उन्होंने चौथा सेट भी 6-4 के अंतर से अपने नाम किया। अब पांचवें सेट में मैच के विजेता का फैसला होगा। हालांकि पहला सेट गंवाने के बाद नडाल ने अपनी लय पकड़ी है और मेदवेदेव पर भारी पड़ रहे हैं। अगर चौथे सेट में मेदवेदेव वापसी नहीं करते हैं तो नडाल अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं। 

पांचवां सेट भी नडाल के नाम
राफेल नडाल ने मैच का पांचवां सेट 7-5 के अंतर से अपने नाम किया और इसी के साथ मैच भी जीत गए। उन्होंने अपने करियर में चौथी बार शुरुआती दो सेट हारने के बाद कोई मैच जीता है। इससे पहले 2007 में उन्होंने यह कारनामा किया था। वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपेन में नडाल ने पहली बार शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद कोई मैच जीता है।



मेदवेदेव ने तोड़ा था जोकोविच का सपना
पिछले साल यूएस ओपन फाइनल में जोकोविच का सामना मेदवेदेव से हुआ था। जोकोविच यह मैच जीतकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बनना चाहते थे, लेकिन मेदवेदेव ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने जोकोविच का सपना तोड़ते हुए जीत हासिल की और अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम जीता। जोकोविच वीजा रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाए। 

मेदवेदेव के खिलाफ नडाल का रिकॉर्ड बेहतर
मेदवेदेव ने नडाल के बीच पांच मैच हुए हैं। इनमें से चार नडाल और एक मेदवेदेव ने जीता है। नडाल की तीन जीत में से एक 2019 यूएस ओपन फाइनल में आई थी। हालांकि, यूएस ओपन फाइनल में, मेदवेदेव ने पहले दो सेट हारने के बाद वापसी की थी, लेकिन पांचवें सेट में हार गए थे।

महिला युगल का खिताब बारबोरा और कटरीना के नाम
महिला युगल में बारबोरा और कटरीना की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल में डैनिलिना और हडाड की जोड़ी को तीन सेटों में मात दी। पहला सेट 6-7 के अंतर से गंवाने के बाद इस जोड़ी ने शानदार वापसी की और बाकी के दोनों सेट जीतकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। कटरीना और बारबोरा की जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट 6-4 के अंतर से जीता। वहीं महिला एकल में एश्ले बार्टी पहले ही खिताब जीत चुकी हैं। 


किस वर्ग में कौन बना विजेता

पुरुष एकल- राफेल नडाल
महिला एकल- एश्ले बार्टी 
पुरुष युगल-  किर्गियोस और कोकिनाकिस 
महिला युगल- बारबोरा और कटरीना
मिश्रित युगल- क्रिस्टियाना और इवान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें