फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2022: क्या 21 ग्रैंडस्लैम जीतकर इतिहास रच पाएंगे राफेल नडाल, मेदवेदेव से फाइनल मुकाबला आज

Sun, 30 Jan 2022 08:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मेदवेदेव ने नडाल के साथ चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मैच खेले हैं। इनमें से तीन नडाल और एक मेदवेदेव ने जीता है। नडाल की तीन जीत में से एक 2019 यूएस ओपन फाइनल में आई थी।
विज्ञापन
नडाल बनाम मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष फाइनल में रविवार को राफेल नडाल और डेनियल मेदवेदेव आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रॉड लेवर एरिना कोर्ट में खेला जाएगा। यह मैच जीतकर नडाल अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम हासिल करना चाहेंगे। हालांकि, मेदवेदेव को हराना नडाल के लिए कतई आसान नहीं होने वाला। पिछले साल यूएस ओपन फाइनल में रूस के मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को हराया था। यह उनके करियर की पहला ग्रैंडस्लैम था। 
विज्ञापन


मेदवेदेव ने नडाल के साथ चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मैच खेले हैं। इनमें से तीन नडाल और एक मेदवेदेव ने जीता है। नडाल की तीन जीत में से एक 2019 यूएस ओपन फाइनल में आई थी। हालांकि, यूएस ओपन फाइनल में, मेदवेदेव ने पहले दो सेट हारने के बाद वापसी की थी, लेकिन पांचवें सेट में हार गए थे।

जोकोविच के बाद नडाल का सपना भी तोड़ सकते हैं मेदवेदेव
पिछले साल यूएस ओपन फाइनल में जोकोविच का सामना मेदवेदेव से हुआ था। जोकोविच यह मैच जीतकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बनना चाहते थे। नडाल, जोकोविच और फेडरर 20-20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। यूएस ओपन जीतकर जोकोविच पहले खिलाड़ी बन सकते थे, जिन्होंने 21 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किए हों, लेकिन मेदवेदेव ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने जोकोविच का सपना तोड़ते हुए जीत हासिल की और अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम जीता। 
विज्ञापन


अब राफेल नडाल भी जोकोविच जैसी हालत में हैं। वो ऑस्ट्रेलियन ओपेन जीतकर पहले खिलाड़ी बनना चाहते हैं, जिन्होंने 21 ग्रैंड स्लैम जीतेंगे। फाइनल में उनका भी सामना मेदवेदेव से होगा। ऐसे में रूसी खिलाड़ी नडाल का सपना भी तोड़ सकता है।  

सबसे ज्यादा एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी 

रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच - 20
पीट सम्प्रास - 14
रॉय इमर्सन - 12
रॉड लेवर, ब्योर्न बोर्ग - 11
बिल टिल्डेन - 10
फ्रेड पेरी, केन रोजवेल, जिमी कोनर्स, इवान लेंडल और आंद्रे अगासी - 8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें