फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने बीच में छोड़ा मैच, नाम वापस लिया, ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे

Fri, 24 Jan 2025 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

यह घटना चौंका देने वाली है क्योंकि जोकोविच को इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। ज्वेरेव पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने अब तक कोई ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। 10 बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल मैच बीच में ही छोड़ दिया और मैदान से चले गए। दरअसल, वह चोट से जूझ रहे हैं और पहला सेट हारने के बाद खुद को आगे जारी रखने के लिए फिट नहीं पाया और चले गए। यह घटना चौंका देने वाली है क्योंकि जोकोविच को इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। उनके नाम वापस लेने से जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन

चोट से जूझ रहे है जोकोविच
37 साल के जोकोविच की चोट गंभीर मानी जा रही है और वह मेलबर्न के रोड लेवर अरीना में ज्वेरेव के खिलाफ पहले सेट में जूझते हुए दिख रहे थे। उनसे काफी गलतियां भी हुईं। पहला सेट ज्वेरेव टाई ब्रेकर में 7-6 से जीतने में कामयाब रहे। इसके तुरंत बाद ही जोकोविच ने बैग उठाया और रेफरी को जानकारी दी कि वह आगे इस मैच को जारी रखने में सक्षम नहीं हैं। जोकोविच का इस टूर्नामेंट में अब तक का सफर शानदार रहा था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के स्टार कार्लोस अल्कारेज को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया था। इसके बाद उन्हें दो दिन का आराम मिला था। सेमीफाइनल मैच से पहले जोकोविच 90 मिनट का हीटिंग सेशन चाहते थे ताकि वह तरोताजा महसूस कर सकें, लेकिन उन्हें मैच छोड़ना पड़ा। मैच से पहले यह खबरें भी आ रही थीं कि जोकोविच इस कन्फ्यूजन में थे कि मैच खेलें या नहीं। जोकोविच के कोच एंडी मरे भी बैग लेकर जाते दिखे। 

जोकोविच और ज्वेरेव - फोटो : Twitter
जोकोविच का सफर
जोकोविच ने पहले राउंड में नीशेष बसावारेड्डी को 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया था। इसके बाद दूसरे दौर के मुकाबले में जे फारिया को 6-1, 7-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी। तीसरे दौर में जोकोविच ने मचाच को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया था। फिर चौथे राउंड में उन्होंने लेचका को 6-3, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी थी। क्वार्टर फाइनल में वह अल्कारेज पर भारी साबित हुए थे। जोकोविच को इस टूर्नामेंट के लिए सातवीं वरीयता मिली थी। अब फाइनल में ज्वेरेव का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर और बी शेल्टन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा। 

24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच
जोकोविच अपने 25वें ग्रैंडस्लैम के लिए उतरे थे, लेकिन उनका सफर इस तरह समाप्त होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। वह 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और 2023 में यह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वह तीन बार फ्रेंच ओपन चैंपियन, सात बार विम्बलडन चैंपियन और चार बार यूएस ओपन चैंपियन रह चुके हैं। क्वार्टर फाइनल में अल्कारेज पर जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनकी 99वीं जीत थी, लेकिन वह अब इस साल इस ग्रैंडस्लैम में जीत का शतक पूरा नहीं कर सकेंगे। जोकोविच 12वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं और बिग-थ्री के एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी हैं। रोजर फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) और राफेल नडाल (22 ग्रैंडस्लैम) संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

जोकोविच और ज्वेरेव - फोटो : Twitter
ज्वेरेव पहली बार फाइनल में
वहीं, ज्वेरेव पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2024 में फ्रेंच ओपन और 2020 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं। हालांकि, ज्वेरेव ने अब तक कोई ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीता है। सिनर ने 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इससे पहले महिला एकल में मेडिसन कीज और आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच चुकी हैं। महिला एकल का फाइनल शनिवार को और पुरुष एकल का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें