फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों के बिना भी जारी रहेगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विक्टोरिया में लॉकडाउन का एलान

Fri, 12 Feb 2021 11:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का एलान किया हालांकि अगले पांच दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है। विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने शुक्रवार को प्रदेश भर में पांच दिन के लॉकडाउन की घोषणा की, इसके तहत लोग जरूरी सामान खरीदने, सेवा कार्य या काम के अलावा बाहर नहीं निकल सकेंगे, उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई ओपन जारी रह सकता है क्योंकि ये लोग अपने कार्यस्थल पर हैं।

विज्ञापन


स्कूल और यूनिवर्सिटी सोमवार से बुधवार तक बंद रहेंगी, इसके अलावा शादी या धार्मिक आयोजन के लिए लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा, 'इसके लिए स्टाफ न्यूनतम रखा जाए। ऑस्ट्रेलियाई ओपन होगा लेकिन दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे।' लॉकडाउन की घोषणा से पहले मेलबर्न पार्क में आए दर्शकों को प्रवेश द्वार पर ही सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और नाक के ऊपर तक मास्क लगाने की हिदायत दी गई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक चलेगा, इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के मामले पाए जाने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े पृथकवास में रहना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें