सेरेना ने दो साल से ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। 2017 में मेलबर्न में ही उन्होंने अपनी आखिरी ट्रॉफी जीती थी। मां बनने के बाद पिछले साल कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी पर जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका से हार गई थीं।
ओसाका के सामने होंगी स्वितोलिना
चौथी वरीय जापानी खिलाड़ी ओसाका ने लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए 4-6,6-3,6-4 से जीत दर्ज की। इक्कीस वर्षीय ओसाका का अब अंतिम-8 में सामना इलिना स्वितोलिना से होगा, जिन्होंने अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-2,1-6,6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया। ओसाका अगर यह मैच जीत लेती हैं तो सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत सेरेना से हो सकती है।
राओनिक ने ज्वेरेव को किया बाहर
कनाडा के मिलोस राओनिक ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। राओनिक ने चौथी वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1,6-1,7-6(7-5) से पराजित किया। नंबर में एटीपी फाइनल्स में जोकोविच को हराकर खिताब जीतने वाले जर्मनी खिलाड़ी ज्वेरेव को यहां प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
ज्वेरेव ने अब तक 15 ग्रैंड स्लैम मुकाबले खेले हैं जिनमें से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। इसके अलावा वह किसी भी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर से आगे नहीं बढ़े। अब राओनिक का क्वार्टर फाइनल में सामना लुकास पाउौली से होगा, जिन्होंने बोर्ना कोरिक को 6-7(4-7),6-4,7-5, 7-6(7-2) से हराया।
02 साल पहले मेलबर्न में अपनी छठी ट्रॉफी जीती थी जोकोविच ने। अगर वह सातवीं बार यहां चैंपियन बन जाते हैं तो वह ऐसा करने वाले ओपन ईरा के पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे।
दुनिया के नंबर खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी अपने विजय अभियान जारी रखा है।
मेलबर्न में रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए उतरे सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे दौर में डेनिएल मेदवेदेव को 6-4, 6-7,6-2,6-2 से मात देकर 2016 के बाद पहली और कुल दसवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम आठ में प्रवेश किया। चौदह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच का सामना अब जापानी खिलाड़ी केई निशीकोरी से होगा।
दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने पांच सेट के मैराथन मुकाबले में पाब्लो केरेनो को 6-7(8-10),4-6,7-6(7-4), 6-4,7-6(10-8) से मात दी। यह मुकाबला पांच घंटे पांच मिनट तक चला। निशिकोरी ने चौथी बार मेलबर्न के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
-10 मैचों में यह नौवीं जीत है सेरेना की सिमोना पर
-12वीं बार मेलबर्न में और कुल 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में पहुंचीं सेरेना
-01 घंटे 47 मिनट में जीत दर्ज की अमेरिकी खिलाड़ी ने
-24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी पर है सेरेना की निगाह
अमेरिका के जांइट किलर फ्रांसिस टिफोउ मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में दिग्गज राफेल नडाल का सामना करने के लिए काफी उत्सुक हैं। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचने वाले 21 वर्षीय टिफोउ कहते हैं हम कुछ मजेदार करेंगे और कुछ लंबी रैलियां खेलेंगे। सिएरा लियोन के एक अप्रवासी के बेटे टिफोउ ने रविवार को 20वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर अपने जन्मदिन का यादगार बना दिया था।