फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एश्ले बार्टी बनीं डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल चुकी हैं क्रिकेट

Thu, 12 Dec 2019 06:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस सत्र में फ्रेंच ओपन और डब्ल्यूटीए फाइनल्स सहित जीते चार खिताब 
  • 43 वर्षों में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला
  • 15वें स्थान से सत्र की शुरुआत करने वाले बार्टी ने शीर्ष स्थान से किया अंत 
  • 57 मैच इस साल 15 टूर्नामेंट में इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने जीते 
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। फ्रेंच ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने सहित बार्टी ने इस साल चार डब्ल्यूटीए ट्रॉफियां जीती। इनमें प्रतिष्ठित डब्ल्यूटीए फाइनल्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बार्टी पिछले 43 वर्षों में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला हैं। उनसे पहले 1976 में इवोने गालागोंग कावले शीर्ष पर पहुंचीं थी। बार्टी को 82 फीसदी मीडिया वोट मिले। तेईस वर्षीय बार्टी ने सत्र की शुरुआत 15वें स्थान से की थी। उन्होंने इस साल 15 टूर्नामेंट में 57 मैच जीते। बार्टी साल का अंत पहले स्थान से करेंगी। उनके 7851 अंक हैं जोकि दूसरे स्थान पर काबिज चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से 1911 अंक ज्यादा हैं। बार्टी के कोच क्रेग टिजर को डब्ल्यूटीए कोच ऑफ द ईयर चुना गया। 

Trending Videos

हालेप और ओसाका को पछाड़ा

वोटिंग में बार्टी ने यूएस ओपन चैंपियन कनाडा की बियांका एंद्रेस्कू, विंबलडन विजेता रोमानिया की सिमोना हालेप और जापान की नाओमी ओसाका को पछाड़ा। ओसाका को हटाकर ही बार्टी शीर्ष पर पहुंची थी। 
विज्ञापन

बियांका न्यूकमर ऑफ द ईयर

उन्नीस वर्षीय बियांका को न्यूकमर ऑफ द ईयर चुना गया। बियांका के लिए यह सत्र काफी शानदार रहा। वह यूएस ओपन के इतिहास में पदार्पण करते हुए चैंपियन बनने वाली पहली खिलाड़ी हैं। अमेरिक की सोफिया केनिन को मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर और स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनिसिच को कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। टिमिया बेबोस और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को बेस्ट डबल्स टीम चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें