फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप: 46 वर्षीय लिएंडर पेस ने जीता रिकॉर्ड 44वां मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

Sun, 01 Dec 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 53 : मिनट में जीत लिया था पेस और जीवन ने युगल मुकाबला 
  • 57 : मैच लगे हैं लिएंडर को डेविस कप में अपनी 44वीं जीत दर्ज करने में 
विज्ञापन
लिएंडर पेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने शनिवार को डेविस कप में अपना रिकॉर्ड बेहतर करते हुए जीवन नेदुंचेझियान के साथ अपना 44वां युगल मैच जीता। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर 2020 क्वालिफायर में जगह भी पक्की कर ली। अब क्वालिफायर्स में भारत का सामना क्रोएशिया से होगा और यह मुकाबला 6-7 मार्च को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के मोहम्मद शोएब और हुफैजा अब्दुल रहमान की जोड़ी पेस और जीवन के आगे टिक नहीं सकी। उन्होंने सिर्फ 53 मिनट में 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। पिछले साल अपना 43वां युगल मैच जीतकर डेविस कप के इतिहास में सफलतम खिलाड़ी बने पेस ने इटली के निकोला पी को पछाड़ा था। पेस ने 56वें मुकाबले में 43वीं जीत दर्ज की थी जबकि निकोला ने 66 में से 42 मैच जीते।

रिकॉर्ड जीत के बाद पेस ने कहा, 'ये मेरी 44वीं जीत है लेकिन लगता है कि पहली है। मेरी सभी जीत खास हैं। भारत का रिकॉर्ड बुक में शामिल कराना। मेरे लिए बेहद खास है, इसको लेकर मैं बड़ा जूनुनी हूं। जीवन पहला मैच खेल रहा था। मैंने सीनियर के तौर पर दबाव खुद उठाया। ये लड़के मुझे युवा, तरोताजा और उत्साहित बनाये रखते हैं । मैं उनके साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें