ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने रविवार को बर्मिंघम डब्ल्यूटीए खिताब जीतकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होने वाली दूसरी आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई।
फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी ने फाइनल में जुलिया गार्जेस को 6-3, 7-5 से हराया। उनसे पहले यावोनी गुलागोंग कावली 1976 में दो सप्ताह के लिये शीर्ष रैकिंग हासिल करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी थी।