फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद कोर्ट पर लौटे मरे ने जीत के साथ की वापसी

Sat, 22 Jun 2019 05:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andy Murray
विज्ञापन

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने कूल्हे के ऑपरेशन के बाद एटीपी क्वींस क्लब टेनिस चैंपियनशिप में जीत के साथ वापसी की।

विज्ञापन


तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे ने पांच महीने में पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेला। उन्होंने युगल में स्पेन के फैलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर 7-6 (7/5), 6-3 से जीत दर्ज की। खचाखच भरे सेंटर कोर्ट पर उन्होंने फिटनेस को लेकर किसी तरह का डर नहीं दिखाया और आसानी से अपने शॉट खेले। मरे ने बाद में कहा कि वह फ्रांस के पियर ह्यूज हरबर्ट के साथ मिलकर विंबलडन के युगल में खेलेंगे।
विज्ञापन


एकल वर्ग में स्टेफनोस सिटसिपास फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 4-6, 7-6 (7/0), 7-6 (7/4) से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। मौजूदा चैंपियन मारिन सिलिच, विंबलडन के उप विजेता केविन एंडरसन और तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टेन वावरिंका को हार का सामना करना पड़ा। सिलिच को अर्जेंटीना के डिएगो ने 6-4, 6-4 से, एंडरसन को फ्रांस के जाइल्स सिमोन ने 6-1, 4-6, 6-4 और वावरिंका को फ्रांसीसी क्वालिफायर निकोलस माहूट ने 3-6, 7-5, 7-6 (7/2) से बाहर का रास्ता दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें