ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एश्ले बार्टी को अमेरिका की सोफिया केनिन ने हरा दिया। फाइनल में सोफिया केनिन का सामना अब गरबाइन मुगुरुजा और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन सिमोना हालेप के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सोफिया ने बार्टी को 7-6, 7-5 से मात दी।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सिमोना हालेप और गरबाइन मुगुरुजा के बीच खेला गया। जिसमें मुगुरुजा ने सिमोना हालेप को 7-6, 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन 125 मिनट तक चले इस मैच में मुगुरुजा ने बाजी मारी और हालेप हारकर बाहर हो गईं। दोनों के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं और हर बार मुगुरुजा ने ही बाजी मारी है।