फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP finals: थिएम ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे

Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोमिनिक थिएम - फोटो : twitter
विज्ञापन

डोमिनिक थिएम ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी बार एटीपी फाइनल के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में कामयाबी हासिल की। थिएम ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में हरा दिया। दो घंटे और 54 मिनट तक चले मुकाबले में थिएम ने जोकोविच को  7-5, 6-7(10), 7-6(5) से हराया। 

विज्ञापन


यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 12वीं भिड़ंत थी जिसमें ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने पांचवीं बार जीत बाजी अपने नाम की। जोकोविच को रोमांचक मुकाबले में हराने के साथ ही थिएम चार सालों में निट्टो एटीपी फाइनल में बैक-टू-बैक चैंपियनशिप मैच में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


अब खिताबी मुकाबले में थिएम का सामना राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच होने विजेता से होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें