फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी फाइनल्स: ज्वेरेव को हराकर जोकोविच ने अंतिम चार में बनाई जगह

Fri, 20 Nov 2020 11:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार खेल दिखाते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने एलेग्जेंडर ज्वेरेव को उन्होंने सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी जोकोविच ने ओ2 एरेना में ज्वेरेव पर 6-3, 7-6 की जीत के साथ जर्मनी के खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया। 

विज्ञापन


जोकोविच अब शनिवार को डोमीनिक थीम से भिड़ेंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी की नजरें अब रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला छठा खिताब जीतने पर टिकी हैं। जोकोविच अगर खिताब जीतते हैं तो 2015 के बाद यह उनका पहला खिताब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें