फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच-फेडरर, बार्टी और सोफिया भी जीते

Tue, 28 Jan 2020 08:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन के नौंवें दिन महिलाओं के दो क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को क्वार्टरफाइनल में पेत्रा क्वितोवा के खिलाफ जीत के लिए पहले सेट में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन उसके बाद उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।

विज्ञापन


बार्टी ने दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा को सीधे सेटों में 7-6 (6), 6-2 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं। वे इसी के साथ 36 साल में अपने घरेलू ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी बन गईं। अब सेमीफाइनल में बार्टी का सामना 21 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया केनिन से होगा। 

सोफिया ने ओनस को हराया

सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर
इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में अमेरिका की 21 वर्षीय खिलाड़ी सोफिया केनिन ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में 14वीं वरीयता प्राप्त केनिन ने ट्यूनीशिया की ओनस जेबुर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ सोफिया अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली अरब महिला ओनस ने मैच में काफी गलतियां की जिसकी वजह से वे अमेरिकी खिलाड़ी के आगे टिक नहीं पाई।

सोफिया ने इससे पहले 15 वर्षीय कोको गौफ और कैरोलिन वोज्नियाकी को हराकर बाहर किया था। अब सेमीफाइनल में सोफिया के सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी से होगा।
विज्ञापन

जोकोविच और फेडरर भी जीते

federer and djokovic
पुरुषों के क्वार्टरफाइनल में जहां रोजर फेडरर को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी वहीं नोवाक जोकोविच ने आसानी से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। फेडरर ने टेनिस सैंडग्रेन को 6-3, 2-6, 2-6, 7(10)-6(8), 6-3 से हराया और 15वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल में सर्बिया के दिग्गज और दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मिलोस रावनिच को 6-4, 6-3, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। अब सेमीफाइनल की जंग में फेडरर और जोकोविच आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें