फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एश्ले बार्टी और नडाल ITF वर्ल्ड चैम्पियन से सम्मानित, दोनों नंबर एक पायदान पर करेंगे साल का अंत

Fri, 20 Dec 2019 08:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले बार्टी और राफेल नडाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एश्ले बार्टी और राफेल नडाल को इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने गुरुवार को वर्ल्ड चैम्पियन पुरस्कार से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने 2019 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम रोलां गैरों जीता था, उन्होंने चीन के शेनझेन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब भी जीता था। एश्ले ने 1993 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को फेड कप फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।

विज्ञापन


दूसरी ओर स्पेन के राफेल नडाल पुरूष वर्ग में लगातार चौथी बार विश्व चैम्पियन बन रहे हैं। 33 वर्षीय नडाल और 23 साल की बार्टी दोनों इस साल का समापन नंबर वन रैंकिंग के साथ कर रहे हैं। नडाल ने इस साल दो ग्रैंड स्लेम भी जीते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें