फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis Update: सबालेंका ने बर्लिन ओपन में रिबाकिना को हराया, ज्वेरेव हाले ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 21 Jun 2025 04:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

सबालेंका का अगला मुकाबला मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा, जिन्होंने ओन्स जाबेउर को 6-4, 6-1 से हराया। हाले टेनिस टूर्नामेंट में अस्वस्थ होने के बावजूद ज्वेरेव क्वार्टर फाइनल में फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6 से हराने में सफल रहे।
विज्ञापन
एरिना सबालेंका - फोटो : Sabalenka X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरिना सबालेंका ने बर्लिन ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चार मैच प्वाइंट बचाकर एलिना रिबाकिना को 7-6, 3-6, 7-6 से मात दी। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका अंतिम सेट के टाईब्रेक में 6-2 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की तथा लगातार छह अंक जीतकर सत्र के अपने आठवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सबालेंका का अगला मुकाबला मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा, जिन्होंने ओन्स जाबेउर को 6-4, 6-1 से हराया। लियुडमिला सैमसोनोवा ने भी अमांडा अनिसिमोवा पर 6-1, 6-1 से जीत हासिल की। उनका अगला मुकाबला वांग झिन्यू या पाउला बाडोसा से होगा।

अस्वस्थ होने के बावजूद जीते ज्वेरेव 
हाले टेनिस टूर्नामेंट में अस्वस्थ होने के बावजूद ज्वेरेव क्वार्टर फाइनल में फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6 से हराने में सफल रहे। ज्वेरेव ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। ज्वेरेव पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच या अधिक बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उनसे पहले रोजर फेडरर, येवगेनी काफेलनिकोव, फिलिप कोहलश्राइबर और टॉमी हास ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

ज्वेरेव का सामना अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों में से एक डेनिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने एलेक्स मिशेलसन को 6-4, 6-3 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल अलेक्जेंडर बुब्लिक और करेन खाचानोव के बीच खेला जाएगा। बुब्लिक ने टॉमस माचैक को 7-6, 6-3 से, जबकि खाचानोव ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-3, 6-2 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें