फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: विंबलडन की इनामी राशि में हुआ इजाफा, विजेता को मिलेंगे अब इतने करोड़ रुपये; सात प्रतिशत की बढ़ोतरी

Fri, 13 Jun 2025 09:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का आगाज 30 जून से होगा जबकि इसका समापन 13 जुलाई को होगा। इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि मिलेगी।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंबलडन के मेजबान ऑल इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने बताया कि इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 6.23 अरब रुपये) कर दी गई है जिसमें से एकल वर्ग के विजेताओं को तीन मिलियन पाउंड ( लगभग 34.93 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। यह रकम पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत और 3.5 मिलियन पाउंड अधिक है। 
विज्ञापन


यह 10 साल पहले इस ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों मिलने वाली राशि से दोगुना है। ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा, हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है। हमने इस वर्ष पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि मिलेगी। एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड (लगभग 76 लाख रुपये) मिलेंगे, जो पिछले साल की तुलना में 10प्रतिशत अधिक है। वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का आगाज 30 जून से होगा जबकि इसका समापन 13 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें