फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता रैना ने जीता अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब 

Fri, 19 Feb 2021 04:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
अकिता रैना
विज्ञापन

भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता। यह उनका (अंकिता) पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।

विज्ञापन


इस जीत से 28 वर्षीय अंकिता डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हो जाएगी। वह सानिया मिर्जा के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी। अंकिता ने शुक्रवार की जीत से पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125के सीरीज जीती थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें