फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: मर्टन्स-सबालेंका की जोड़ी ने जीता महिला युगल का खिताब

Fri, 19 Feb 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
एलिस मर्टन्स और आर्यना सबालेंका - फोटो : social media
विज्ञापन

बेल्जियम की एलिस मर्टन्स और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने शुक्रवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नमेंट का महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया। मर्टन्स और सबालेंका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मेलबर्न में खेले गए इस ग्रैंडस्लैम फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराया।

विज्ञापन

 

इस जोड़ी ने टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका और मर्टन्स ने आखिरी गेम में तीन चैंपियनशिप प्वाइंट गंवाए।सबालेंका ने ऐस जमाकर चौथा चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया जिसके बाद सिनियाकोवा का बैकहैंड बाहर चला गया। क्रैजिसिकोवा और सिनियाकोवा ने 2018 में विंबलडन और फ्रेंच ओपन के युगल खिताब जीते थे। क्रैजिसिकोवा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी जगह बनाई है।

इस बीच अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने स्कॉटलैंड के जेमी मर्रे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 6-4, 7-6 (2) से हराकर पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनायी। पिछली बार के चैंपियन राम और सैलिसबरी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें