फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता ने दर्ज की करियर की बड़ी जीत, पूर्व अमेरिकी चैम्पियन स्टोसुर को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Wed, 24 Apr 2019 07:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता रैना - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने बुधवार को कुनमिंग टेनिस ओपन के पहले दौर में पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन सामंता स्टोसुर को हराकर उलटफेर करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की और दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी अंकिता ने डब्ल्यूटीए 125के टूर्नामेंट में दो घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के खिलाफ 7-5 2-6 6-5 से जीत हासिल की। यह दूसरी बार है जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने हुई हों। स्टोसुर ने पिछला मुकाबला सीधे सेट में जीता था। 

26 साल की भारतीय के लिये हालांकि स्टोसुर के खिलाफ थोड़ी परेशानी हो रही थी और वह विपक्षी खिलाड़ी की तुलना में पूरे मैच के दौरान केवल तीन ऐस ही जमा सकी जिन्होंने सात ऐस लगाये। दुनिया की 77वें नंबर की खिलाड़ी ने अंकिता (छह) की तुलना में ज्यादा 18 डबल फाल्ट किए। अब अंकिता का सामना दूसरे दौर में चीन की काई लिन झांग से होगा। 
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 178वें स्थान पर काबिज अंकिता इस महीने के शुरू इस्तांबुल में 60,000 डालर की आईटीएफ प्रतियोगिता में उप विजेता रही थीं। पिछले साल वह सानिया मिर्जा और निरूपमा वैद्यनाथन के बाद एकल रैंकिंग में शीर्ष 200 में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें