श्रीवात्सन सूर्यकुमार और आकाश अहलावत ने सोमवार को यहां 3000 डालर इनामी एशियाई रैंकिंग पुरूष टेनिस चैंपियनशिप के क्वालीफाई दौर के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
सूर्यकुमार ने पहले क्वालीफाईंग दौर में रूशाभ गुंडेचा को 5-7, 6-2, 11-9 से जबकि अहलावत ने मनवीर सिंह रंधावा को 6-4, 1-6, 10-7 से हराया।
दूसरा और अंतिम क्वालीफाईंग दौर मंगलवार को होगा जबकि बुधवार से मुख्य दौर के मैच खेले जाएंगे।