फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता रैना बोलीं- WTA से आत्मविश्वास बढ़ा, बना सकती हूं शीर्ष में जगह

Sun, 26 Nov 2017 09:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अंकिता रैना - फोटो : indian express
विज्ञापन
भारत की शीर्ष और दुनिया की 293वें नंबर की महिला एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने मुम्बई में 1 लाख 25000 डालर इनामी एल एंड टी मुंबई ओपन के साथ पहली बार WTA सीरीज प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से उनका मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन


अंकिता ने साथ ही उम्मीद जताई कि उनके कोच हेमंत बेंद्रे विदेशों में WTA सर्किट में उनके साथ यात्रा कर पाएंगे क्योंकि क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में उनकी मौजूदगी से टूर्नामेंट के बीच में उन्हें अपनी कमियां दूर करने में मदद मिली थी।  

पढ़ेंः- ATP फाइनल्स: 'उलटफेर किंग' नहीं बन सके गोफिन, दिमित्रोव ने खिताब जीतकर रचा इतिहास

बता दें कि हाल ही में अंकिता को मुंबई ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली फ्रांस की अमादीन हेस्से के हाथों 3-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी थी। हार के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में 24 साल की अंकिता ने कहा, 'मुझे खुशी है कि इससे मेरे मनोबल में मदद मिली और मैं महसूस कर रही हूं कि मैं शीर्ष पर जगह बना सकती हूं और इसे हासिल कर सकती हूं।' 
विज्ञापन


अहमदाबाद में जन्मी दुनिया की 293वें नंबर की खिलाड़ी अंकिता की रैंकिंग में अगले हफ्ते सुधार होने की पूरी संभावना है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 265वें नंबर की खिलाड़ी अमेनडिन के खिलाफ 3-6 6-7 से हार झेलनी पड़ी थी। बता दें कि अंकिता ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में 244वीं रैंकिंग की खिलाड़ी पेयांगतार्न को 1 घंटे 7 मिनट चले एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-2 से मात दी थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें