भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना मंगलवार को फ्रेंच ओपन क्वालिफायर के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं। एकल में भारत की शीर्ष खिलाड़ी अंकिता को रूस की ई रोडिना के खिलाफ 3-6, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
अंकिता ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में रोडिना को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंचाया पर जीत नहीं पाई। यह मुकाबला एक घंटे 41 मिनट तक चला।
पुरुष वर्ग में प्रजनेश की चुनौती अभी शेष है। वह दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं सुमित नागल और रामनाथन रामकुमार पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। रैंकिंग में शीर्ष सौ में शुमार होने के चलते युकी भांबरी को सीधे मुख्य दौर में प्रवेश मिला है।