फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA 125K Series: अंकिता-करमन की जोड़ी फाइनल में पहुंची, खिताब से एक कदम दूर

Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ankita and karman
विज्ञापन

भारत की अंकिता रैना और करमन थांडी की जोड़ी ने शनिवार को ताइपे ओपन के वूमेंस डबल्स सेमीफाइनल मुकाबले में डांको कोविनिक और जापान की मिसाका डोई की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 109 वरीयता प्राप्रत डोई और 111वीं रैंक कोविनिक को 6-7 (2), 6-4, 10-8 से हराकर डबल्यूटीए 125के सीरीज ईवेंट के फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना ओल्गा डोरोशाइन और नतेला जालामिड्जे से होगा।

गौरतलब है कि अंकिता-करमन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवानी जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अंकिता-करमन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवान की लियांग एन शुओ और ली या सुआन की जोड़ी को मुकाबले में  4-6, 6-4, 10-8 से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें