भारत की अंकिता रैना और करमन थांडी की जोड़ी ने शनिवार को ताइपे ओपन के वूमेंस डबल्स सेमीफाइनल मुकाबले में डांको कोविनिक और जापान की मिसाका डोई की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 109 वरीयता प्राप्रत डोई और 111वीं रैंक कोविनिक को 6-7 (2), 6-4, 10-8 से हराकर डबल्यूटीए 125के सीरीज ईवेंट के फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना ओल्गा डोरोशाइन और नतेला जालामिड्जे से होगा।
गौरतलब है कि अंकिता-करमन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवानी जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अंकिता-करमन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में ताइवान की लियांग एन शुओ और ली या सुआन की जोड़ी को मुकाबले में 4-6, 6-4, 10-8 से शिकस्त दी थी।