स्टेफी ग्राफ के संन्यास लेने के बाद जर्मनी को एंजेलिक कैरबर के रूप में एक नया टेनिस स्टार मिल गया है। कैरबर ने शनिवार को खेले गए अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में प्लीस्कोवा मात देकर करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। तीन सेट तक चले मुकाबले में कैरबर ने प्लीस्कोवा को 6-3, 4-6, 6-4 के अंतर से मात दी। इस जीत के बाद कैरबर सेरेना की जगह विश्व की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी बन जाएंगी। वह स्टेफीग्राफ के बाद विश्वरैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी हैं। इससे पहले 28 वर्षीय कैरबर ने साल की शुरूआत जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी।
सेरेना को हटा बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी
एंजेलिक कैरबर
- फोटो : getty
इससे पहले चेक रिपब्लिक की कैरोलीना प्लीस्कोवा ने अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स को मात दी थी। तब ऐसा लगा था कि फाइनल मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। कैरबर ने अपने मुकाबले के बाद कहा, "आज मेरे सारे सपने पूरे हो गए और मैं इस पल का आनंद लेने की कोशिश कर रही हूं। मैं यहां अपनी दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ खड़ी हूं और यह जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है।"
यह साल कैरबर के लिए अच्छा रहा है इस साल चार ग्रैंड स्लैम में से वह तीन के फाइनल में पहुंची, जिसमें विंबल्डन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि हाल ही में संपन्न रियो ओलंपिक में महिला एकल का रजत पदक उन्हें हासिल हुआ।