फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: तमारा को हराकर पावल्युचेनकोवा पहली बार फाइनल में

Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा ने गुरुवार को सेमीफाइनल में गैरवरीय तमारा जिदानसेक को सीधे सेटों में हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा ने गुरुवार को सेमीफाइनल में गैरवरीय तमारा जिदानसेक को सीधे सेटों में हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। रूस की 31 वरीय पावल्युचेनकोवा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

विज्ञापन


कोर्ट फिलिप चैटरियर पर दोनों खिलाड़ियों को अपनी सर्विस को लेकर जूझना पड़ा लेकिन पावल्युचेनकोवा ने महत्वपूर्ण अंकों पर धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर से भी आगे नहीं बढ़ने वाली जिदानसेक ने कुछ शानदार ड्रॉप शॉट और फोरहैंड विनर लगाए लेकिन साथ ही उन्होंने 33 सहज गल्तियां भी की।

पावल्युचेनकोवा ने कहा, 'मुझे इसकी इतनी अधिक जरूरत थी कि मैं अभी कुछ महसूस ही नहीं कर रही हूं। टेनिस इतना अधिक मानसिक खेल है।' इस बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चारों महिला खिलाड़ी इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में नहीं पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार को होने वाले फाइनल में पावल्युचेनकोवा का सामना 17वीं वरीय मारिया सकारी और बारबरा क्रेजसिकोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें