फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की गैर वरीय टीम बनी चैंपियन

Sat, 05 Mar 2016 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ की ओर से भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेनिस चैंपियनशिप (महिला) में दिल्ली की गैर वरीय टीम विजयी रही।
विज्ञापन


दिल्ली ने फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त आंध्रप्रदेश को 2-1 से पराजित किया। पहले एकल में आंध्रप्रदेश की मौलिका राम ने दिल्ली की वानिया डंगवाल को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

दूसरे एकल में दिल्ली की श्वेता राणा ने स्नेह पद्मावत को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। युगल में वानिया और श्वेता की जोड़ी ने मौलिका और पद्मावत की जोड़ी को 6-7 (4), 6-3, 10-5 से हराकर खिताब जीतने वाली पहली गैर वरीय टीम बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें