फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: राफेल नडाल ने की संन्यास का एलान कर चुकीं सेरेना विलियम्स की तारीफ, कहा- महानतम खिलाड़ियों में से एक

Mon, 15 Aug 2022 08:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेरेना विलियम्स 2022 में से तीन में से दो मैच हार चुकी हैं। सिनसिनाटी मास्टर्स में उनका मुकाबला ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू से होगा। यूएस ओपन से पहले उनका यह अंतिम डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने नौ अगस्त को बताया था कि वह यूएस ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी। इसके बाद से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों की कतार लगी हुई है। इनमें स्पेन के राफेल नडाल भी शामिल हो गए हैं। सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी नडाल ने सेरेना को "प्रेरणा" और "महानतम खिलाड़ियों में से एक" बताया।
विज्ञापन


सेरेना 2022 में से तीन में से दो मैच हार चुकी हैं। सिनसिनाटी मास्टर्स में उनका मुकाबला ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू से होगा। यूएस ओपन से पहले उनका यह अंतिम डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट होगा। नडाल ने कहा, ''उनके साथ कई यादें जुड़ी हैं। वह अब तक की सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं उनके साथ लंबी अवधि साझा करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।''

टेनिस में सेरेना के योगदान को याद करते हुए नडाल ने कहा, "बेशक, यह दुखद है कि वह खेल छोड़ रही हैं, लेकिन दूसरी ओर हम उन्हें उन सभी चीजों के लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते जो उन्होंने हमारे खेल के लिए किए हैं। मुझे लगता है कि वह दुनिया भर के बहुत से लोगों के लिए एक अद्भुत प्रेरणा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन


सेरेना ने क्या कहा था
विलियम्स लंबे समय से अपने पुराने अंदाज में टेनिस नहीं खेल रही हैं। इसके अलावा वह लगातार टेनिस टूर्नामेंट भी नहीं खेल रही हैं। उन्होंने कहा था, ''मुझे रिटायर शब्द पसंद नहीं है। मैं इसे जीवन का विकास कहूंगी। मैं अगले पड़ाव के बारे में सोच रही हूं।'' 40 वर्षीय टेनिस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था, "जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है।"

सेरेना की ग्रैंड स्लैम जीत
ग्रैंड स्लैम कब जीतीं
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015, 2017
फ्रेंच ओपन  2002, 2013, 2015
विम्बलडन 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015, 2016
यूएस ओपन 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें