फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर भी लगाएंगे दांव, खरीदेंगे एक टीम!

Fri, 21 Jun 2013 09:13 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी एक टीम खरीदने जा रहे हैं। हालांकि वह टीम क्रिकेट से जुड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन


तेंदुलकर पहली इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में मुंबई मास्टर्स टीम को खरीदने जा रहे ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ के सूत्रों के अनुसार तेंदुलकर उस ग्रुप का हिस्सा होंगे, जो मुंबई मास्टर्स टीम खरीदने की प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने कहा, 'तेंदुलकर मुंबई मास्टर्स खरीदने की प्रक्रिया में हैं। वह मुंबई टीम का चेहरा होंगे, जैसे आईपीएल में शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स का चेहरा हैं।'
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'फ्रेंचाइजी में उनका एक हिस्सा होगा, जबकि बाकी हिस्सा दो या तीन अन्य कंपनियों का होगा। वह एक साझेदार होंगे।'

भारतीय बैडमिंटन लीग के पहले सीजन में देश के छह शहरों मुंबई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, बंगलुरू और लखनऊ की टीमें भाग लेंगी।

मुंबई (मुंबई मास्टर्स), पुणे (पुणे विजेता), हैदराबाद, दिल्ली (राजधानी स्मैशर्स), बेंगलुरु (कर्नाटक किंग्स) और लखनऊ (लखनऊ वॉरियर्स) टीमों के मालिकों की घोषणा इस महीने के आखिर में की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'लखनऊ टीम का मालिक सहारा ग्रुप होगा। जबकि डाबर पुणे की टीम खरीदेगी। बंगलुरू टीम के मालिक का भी नाम कंफर्म हो गया है। इन लोगों ने अब तक काफी पैसा निवेश कर रखा है। दिल्ली और कर्नाटक की टीम कॉरपोरेट होगी जो रियल इस्टेट से जुड़ी हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें