अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो आप मार्च के महीने में देख पाएंगे ट्रक रेसिंग। टाटा मोटर्स का ये प्लान अगर कामयाब हुआ तो भारत में पहली मर्तबा ट्रक रेसिंग होगी।
आयोजकों को लगता है कि फॉर्मूला वन रेसिंग की सफलता के बाद अब भारत ट्रक रेसिंग को भी अपनाएगा और लोग भारी संख्या में इसे देखने आएंगे।
इस रेस में बड़े-बड़े ट्रक रेसिंग ट्रैक पर फर्राटा भरते हैं। अमेरिका और यूरोप में ट्रक रेसिंग काफी लोकप्रिय है।
हॉलीवुड की स्मोकी और बैंडिट नाम की फिल्मों में ट्रक रेसिंग दिखाए जाने के बाद इस खेल से पूरी दुनिया रूबरू हुई। यूएस में अटलांटा मोटर स्पीड-वे पर जून 17, 1979 में ये खेल आस्तित्व में आया।
फिलहाल उम्मीद यही है कि नोएडा के बुद्ध इंटरनेश्नल सर्किट (बीआईसी) पर ही ट्रक रेस होगी और इसमें टाटा के प्राइमा ट्रक भी दौड़ेंगे।
खबरों के मुताबिक जमशेदपुर में ट्रकों को आजमा लिया गया है, इनमें सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोर्ट कल्ब्स ऑफ इंडिया ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। यहां तक की बुद्ध इंटरनेश्नल सर्किट के अधिकारी भी इस बात से उत्साहित हैं।