फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Masters Chess Tournament: विदित ने 34 चाल में निल्स को दी मात, प्रज्ञानानंदा फिर हारे 

Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आप जी (नीदरलैंड)

सार

प्रज्ञानानंदा को अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव के हाथों शिकस्त मिली। मामेदियारोव अब दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती ने हार के बाद वापसी करते हुए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के आठवें दौर में 34 चाल में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को पराजित किया। 
विज्ञापन


प्रज्ञानानंदा को अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव के हाथों शिकस्त मिली। मामेदियारोव अब दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

सोलह वर्षीय प्रज्ञानानंदा के आठ दौर के बाद ढाई अंक हैं। गुजराती और नीदरलैंड के अनीश गिरी पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों कार्लसन और मामेदियारोव से आधा अंक पीछे हैं। कार्लसन ने सैम शैंकलैंड से ड्रॉ खेला। 
विज्ञापन


चैलेंजर्स वर्ग में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने डेनमार्क के जोनास बुहाल ब्येरे को हराकर बढ़त बना ली है। सूर्यशेखर गांगुली आठवें दौर में हार के बाद नौवें स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें