फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला वन को ग्लोबल कनेक्टिविटी देगी टाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संचार तकनीक संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस अब फर्मूला वन रेस को ग्लोबल स्तर की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने इस संबंध में फर्मूला वन प्रबंधन के साथ करार किया है। इसके तहत दुनिया भर में 20 स्थानों पर हो रही फार्मूला वन रेस को कंपनी के नेटवर्क के माध्यम से ग्लोबल स्तर की पर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। यह करार कई वर्षों के लिए किया गया है।
विज्ञापन


टाटा कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने इस करार की घोषणा करते हुए बताया कि इसके तहत उनकी कंपनी फर्मूला वन के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी आधिकारिक कनेक्टिविटी प्रदाता भी बन गई है। इसके अतिरिक्त टाटा कम्युनिकेशंस फर्मूला वन की आधिकारिक वेब होस्टिंग और कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क प्रदाता भी बन गई है।

इस मौके पर फर्मूला वन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नी एक्लसटोन ने कहा कि इस करार से इस रेस को हर तरह की संचार प्रौद्योगिकी मिल सकेगी। टाटा कम्युनिकेशंस की विडियो और कंटेंट डिलेवरी नेटवर्क क्षमता से फार्मूला वन डॉट कॉम पोर्टल को उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी मिलेगी। टाटा ग्लोबल नेटवर्क (टीएनजी) की अटलांटिक और प्रशांत क्षेत्र में प्रति सेंकेंड एक टेराबाइट डाटा हस्तारंण की क्षमता है और टाटा कम्युनिकेशंस इसके जरिये फर्मूला वन रेस को तकनीकी मदद देने में पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेस के दौरान सप्ताहांत पर उसकी वेबसाइट के दर्शकों की संख्या 40 लाख तक होती है और कुछ विशेष रेसों के समय यह संख्या 70 लाख तक पहुंच चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा कम्युनिकेशंस फर्मूला वन की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली दर्शकों की भीड़ को बेहतर तरीके से सेवाएं दे सकेगी। कंपनी फर्मूला वन प्रबंधन के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी भी करेगी। इसके अतिरिक्त अत्याधुनिक विडियो प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के लिए शोध और विकास के क्षेत्र में भी दोनों कंपनियां आपस में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें