फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabaddi: तमिलनाडु में लाइव मैच में बड़ा हादसा, विपक्षी टीम के पाले से भाग रहा था खिलाड़ी, अचानक हो गई मौत

Tue, 26 Jul 2022 06:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पनरुती

सार

पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। विमलराज के शव को पोस्टमार्टन के लिए भेजा गया। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे दफना दिया। पिता ने विमलराज के साथ उसकी जीती हुई ट्रॉफियों को भी दफना दिया।
विज्ञापन
कबड्डी मैच के दौरान हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में कबड्डी मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। पनरुती के पास मणदिकुप्पम गांव में लाइव मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। रविवार (24 जुलाई) को जिला स्तर के मैच के दौरान यह घटना घटी। मरने वाले खिलाड़ी का नाम विमलराज है। वह विपक्षी टीम के पाले में रेड करने गया था। रेड के दौरान उसने विरोधी खिलाड़ियों से बचने के लिए छलांग लगाई और जमीन पर गिर गया। उसके बाद वहीं पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, जब विमलराज जमीन पर गिरा तो विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी का घुटना उसके सीने पर जोर से लगा। वह अपने पाले में जाने के लिए खड़ा तो हुआ, लेकिन उठ नहीं पाया। वह उठते-उठते गिर गया। साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी उसके पास पहुंचे। तुरंत ही पानी लाने को कहा गया। पानी छिड़कने के बावजूद वह नहीं उठा तो साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

image

ट्रॉफियों को भी दफनाया गया
पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। विमलराज के शव को पोस्टमार्टन के लिए भेजा गया। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे दफना दिया। पिता ने विमलराज के साथ उसकी जीती हुई ट्रॉफियों को भी दफना दिया। कहा जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


image

इसी महीने हुआ था ऐसा ही हादसा
इससे पहले बेंगलुरु में एक किक-बॉक्सर की भी मौत लाइव मैच में चोट लगने के बाद हो गई थी। इसी महीने राज्यस्तरीय मैच में बॉक्सर के पंच से सामने वाले खिलाड़ी की मौत हो गई थी। निखिल सुरेश हादसे का शिकार बने। लाइव मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी नवीन के पंच पर निखिल रिंग में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें