फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D Gukesh: तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित, चेस अकादमी की स्थापना का एलान किया

Tue, 17 Dec 2024 09:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने विश्व शतरंज विजेता पांच करोड़ रुपये का चेक थमाया और शॉल पहनाई।
विज्ञापन
सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन डी गुकेश को मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने विश्व शतरंज विजेता पांच करोड़ रुपये का चेक थमाया और शॉल पहनाई। इस दौरान उन्होंने राज्य में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें तैयार करने के लिए शतरंज अकादमी स्थापित करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित - फोटो : PTI
शतरंज अकादमी की स्थापना की जाएगी
सीएम स्टालिन ने कहा, भारत के 85 में से 31 शतरंज ग्रैंडमास्टर तमिलनाडु के हैं। यह सम्मान केवल गुकेश के लिए ही नहीं बल्कि सभी उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उपलब्धि हासिल करने वालों को तैयार करने के लिए शतरंज अकादमी की स्थापना की जाएगी।

स्टालिन ने आगे कहा, मैं 18 साल की छोटी उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने के लिए हमारे गुकेश की सराहना करता हूं। हमारे चेन्नई के लड़के ने एक रिकॉर्ड बनाया है और पूरी दुनिया उसकी सराहना कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुकेश के माता-पिता को मंच पर आने के लिए कहा और उनकी मौजूदगी में चेक सौंपा।

सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित - फोटो : PTI
'हमें लाखों गुकेश बनाने चाहिए'
कार्यक्रम में स्टालिन ने कहा कि गुकेश 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे और 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। उन्होंने कहा, इसलिए उन्हें अपनी प्रेरणा मानें और सफलता हासिल करें। हमें लाखों गुकेश बनाने चाहिए।

स्टालिन ने कहा कि शतरंज के खेल की तरह जीवन में भी बड़ी जीत हासिल करने के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, शतरंज एक दिमागी खेल है। कभी-कभी हमें जीतने के लिए रानी का बलिदान करना पड़ता है। इसलिए जीवन में जीतने के लिए हमें बलिदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन अगर आप सावधानी से खेलते हैं तो प्यादे रानी की तरह शक्तिशाली बन सकते हैं। इसलिए जीवन में जीतने के लिए जो आवश्यक है, वह है धैर्य और दृढ़ संकल्प।

सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित - फोटो : PTI
'हम बहुत खुश हैं'
उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि जिस तरह गुकेश के माता-पिता उसकी उपलब्धि पर खुशी से अभिभूत हैं, उसी तरह मुख्यमंत्री और राज्य सरकार भी बहुत खुश है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु आज उनकी उपलब्धि का जश्न मना रहा है। गुकेश पूरे भारत और तमिलनाडु के लिए गर्व का स्रोत हैं। उनकी उपलब्धि ने पुष्टि की कि शतरंज का मतलब चेन्नई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

सीएम स्टालिन ने विश्व विजेता गुकेश को किया सम्मानित - फोटो : PTI
'खिताब जीतकर अपना सपना पूरा किया'
गुकेश ने कहा कि तमिलनाडु सरकार के निरंतर समर्थन के बिना उनकी यात्रा संभव नहीं होती। उन्होंने कहा, मैंने कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर अपना सपना पूरा किया है। इससे मुझे खुशी होती है। मैं मुख्यमंत्री और उदय अन्ना (बड़े भाई) के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने वित्तीय और प्रोत्साहन सहित हर तरह का समर्थन दिया। विशी सर (आनंद) भी इस यात्रा में प्रेरणा और आदर्श थे।

गुकेश ट्रॉफी को अपने हाथों में थामे कार जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनका स्वागत सड़क के दोनों ओर राष्ट्रीय ध्वज थामे खड़े छात्रों ने किया। उन्होंने अपनी जीती हुई ट्रॉफी मुख्यमंत्री को दिखाई और बाद में उन्हें शतरंज की बिसात भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें