फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fit India: खेल मंत्री मांडविया ने फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव को हरी झंडी दिखाई, 500 साइकिल चालक शामिल हुए

Tue, 17 Dec 2024 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस कार्यक्रम को मांडविया ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घणघस और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार सहित कई अन्य खिलाड़ियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव - फोटो : Tejasvi Surya X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव को हरी झंडी दिखाई। स्टेडियम से रायसीना हिल्स और वापसी तक की तीन किलोमीटर की यात्रा में करीब 500 साइकिल चालक शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य साइकिल को परिवहन के एक स्थायी और स्वस्थ साधन के रूप में बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को मांडविया ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घणघस और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार सहित कई अन्य खिलाड़ियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई। युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया पहल, भारतीय साइकिलिंग महासंघ, एमवाई भारत और विभिन्न खेल प्राधिकरणों के सहयोग से पूरे देश में इस कार्यक्रम का 1,000 से अधिक स्थान पर एक साथ आयोजन हुआ। साइकिलिंग प्रतियोगिताएं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) के साथ-साथ देश भर के खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में एक साथ आयोजित की गई। इसमें 50,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

मांडविया ने कहा, हमने इस कार्यक्रम को फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार के रूप में लॉन्च किया है, लेकिन साइकिल चलाने के शौकीनों की सुविधा के लिए इसे अब रविवार को आयोजित किया जाएगा और इसे संडे ऑन साइकिल कहा जाएगा। डॉक्टर, पत्रकार, शिक्षक, कॉर्पोरेट पेशेवर और युवा रविवार को नई दिल्ली के साथ देश के सभी हिस्सों में एक घंटे की साइकिल यात्रा में शामिल होंगे। साइकिल चलाने से पर्यावरण को बड़ा बढ़ावा मिलता है। यह प्रदूषण का कारगर समाधान है और स्थिरता में भी योगदान देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें