फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे सुशील

Sun, 10 Feb 2013 06:25 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अपने कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्होंने अप्रैल में राजधानी में होने वाली प्रतिष्ठित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुशील ने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में मैक्स हैल्थकेयर द्वारा आयोजित रीयल चैंप्स लीग में विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि मेरे कंधे की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। मेरा पहला लक्ष्य एशियाई चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना और देश के लिए पदक जीतना है। मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले सुशील इस वर्ष जनवरी में भारतीय पहलवानों के साथ ट्रेनिंग शिविर के लिए अमेरिका नहीं जा पाए थे। कंधे की इस चोट ने उन्हें ओलंपिक से पहले भी परेशान किया था लेकिन इलाज कराने के बाद वह लंदन में उतरे थे और उन्होंने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें