फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बागपत में पत्नी संग पहुचेंगे क्रिकेटर सुरेश रैना

Mon, 27 Jul 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पहली बार क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ सोमवार को बामनौली गांव पहुंचेंगे। गांववासी दोनों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी अपने परिजनों के साथ सोमवार को सुबह 11 बजे गांव में स्थित नागेश्वर मंदिर जाएंगे।

मदिंर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर का भोग मास्टर प्रहलाद के यहां होगा।

इसके बाद दोनों प्रियंका चौधरी के परिवार के लोगों के घरों में भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार  क्रिकेटर सुरेश रैना के आगमन को लेकर गांववासी में भारी उत्साह है और दंपति का स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं।

रविवार को दिनभर गांव के कुछ लोग गांव के मुख्य रास्तों और मंदिर जाने वाले रास्तों की साफ सफाई में जुटे रहे और कुछ लोग दोनों मंदिरों की साफ सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गांव के चंद लोगों को ही क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी के कार्यक्रम की जानकारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें