फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा फैनः बांग्लादेश में खुलेआम तिरंगा लहरा रहा सुधीर

Tue, 23 Jun 2015 09:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम के साथ भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया था। सुधीर ने एक इंटरव्यू में यह कहकर तहलका मचा दिया था कि उसके साथ बांग्लादेश के कुछ फैंस ने मारपीट और अभद्रता की थी।
विज्ञापन


हालांकि सुधीर मारपीट में घायल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि किसी तरह उन्होंने उपद्रवियों से अपनी जान बचाई। सुधीर के साथ मारपीट का मामला बांग्लादेश में काफी तूल पकड़ चुका है। इस मामले में बांग्लादेश पुलिस ने सुधीर को 24 जून को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराई है।

सुधीर टीम इंडिया के हर मैच में पूरी दुनिया में कहीं भी पहुंच जाते है। छाती में सचिन की जर्सी नंबर की छाप के साथ अपने पूरे शरीर में तिरंगे का रंग और सिर पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी। टीम इंडिया के हर मैच में सुधीर का यही लुक रहता है। (सीरीज तो गंवा दी टीम इंडिया ने, अब लाज बचाने का अंतिम मौका)
विज्ञापन


आज सुधीर अपने आप में एक बड़े सेलीब्रेटी बन चुके है। वह टीम इंडिया के हर मैच में भारत को चियर्स करने पहुंच जाते है। बांग्लादेश में हो रही वनडे मैचों की श्रृंखला में भी सुधीर इन दिनों बांग्लादेश में ही है।

चैनल एबीपी लाइव द्वारा यूट्यूब में जारी एक वीडियो में सुधीर हाथ में तिरंगा लिए कैमरे के सामने दिख रहे है। इसमें सुधीर को बांग्लादेशी पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर ले जा रहा है और सुधीर बाइक में तिरंगे को लहरा रहे है।
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें