फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टुटगार्ट ओपन: रादूकानू को हराकर विश्व नंबर वन स्वियातेक की लगातार 21वीं जीत, लगातार 28 सेट जीतने में सफल रहीं पोलैंड खिलाड़ी 

Sat, 23 Apr 2022 06:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टुटगार्ट

सार

- स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं पोलैंड खिलाड़ी इगा  
- लगातार 28 सेट जीतने में सफल रहीं पोलैंड खिलाड़ी 
विज्ञापन
इगा स्वियातेक और रादुकानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानू को 6-4, 6-4 से पराजित करके स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रेट ब्रिटेन खिलाड़ी पर स्वियातेक की लगातार 21वीं जीत है। इसके अलावा वह अपने लगातार चौथे खिताब के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने इससे पहले दोहा, इंडियन वेल्स और मियामी में खिताब जीते थे।
विज्ञापन


2020 में फ्रेंच ओपन में क्ले पर अपना एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वालीं स्वियातेक तब विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई थीं, जब मार्च में ऑस्ट्रेलिया की ऐश बार्टी ने संन्यास की घोषणा की थी। स्वियातेक सेमीफाइनल में रूस की ल्यूडमिला सैमसोनोवा से भिड़ेगी जिन्होंने जर्मनी की लौरा सीगमंड को 7-5, 6-3 से हराया।

मैच में रादूकानू के पास क्ले कोर्ट पर अनुभव की कमी के कारण पोलैंड खिलाड़ी इगा ने तुरंत ही अंक जुटा लिए और पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में जब रादूकानू 2-1 से पीछे थीं, तब उन्हें कुछ देर के लिए मेडिकल सेवा की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद वह मैच में 4-3 से पीछे होने के बाद दो ब्रेक प्वाइंट लेने में असमर्थ रहीं । एक घंटे 45 मिनट तक चले मैच में रादूकानू ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन इगा अपना लगातार 28 सेट जीतने में सफल रहीं। स्टुटगार्ड में खिताब जीतने पर दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी रादूकानू को पहली बार शीर्ष 10 में जगह मिल पाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें