फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: भारत की कम्पाउन्ड मेन्स आर्चरी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में फ्रांस को हराया

Sat, 23 Apr 2022 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को भारत की दूसरी मिक्स्ड जोड़ी तरुणदीप राय और रिद्धी फोर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाने उतरेंगी। इन दोनों ने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया।
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मेन्स कम्पाउन्ड आर्चरी टीम ने वर्ल्ड कप स्टेज-वन में गोल्ड मेडल जीत लिया है। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की तिकड़ी ने फाइनल में फ्रांस को एक प्वाइंट से हरा दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि, भारत एक और मेडल जीतने से चूक गया। 
विज्ञापन


अभिषेक वर्मा और मुस्कान किरार की कम्पाउन्ड मिक्स्ड जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ में क्रोएशिया के हाथों 156-157 से हार का सामना करना पड़ा। कम्पाउन्ड्स मेन्स फाइनल में भारतीय तिकड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले राउंड में वे 56-57 से पीछे रहे।

फ्रांस की तिकड़ी जीन फिलिप बूल्च, क्वेन्टिन बेरियर और एड्रियन गोन्टियर ने बढ़त तो हासिल की, लेकिन उसे बरकरार नहीं रख सके। दूसरे राउंड में फ्रांस ने 60 का और भारत ने 59 का स्कोर बनाया और बढ़त 113-116 की कर ली। 
विज्ञापन


तीसरे राउंड से भारतीय पुरुष तीरंदाजों की तिकड़ी ने वापसी की। भारत ने 60 का स्कोर बनाया और तीसरा सेट 60-58 से अपने नाम किया। इसके बाद फ्रांस की बढ़त सिर्फ एक अंक की हो गई। भारत का स्कोर 173 और फ्रांस का 174 रहा। चौथे राउंड में भारत ने 59 और फ्रांस ने 57 का स्कोर बनाया और भारतीय टीम फ्रांस से आगे निकल गई।
विज्ञापन


रविवार को भारत की दूसरी मिक्स्ड जोड़ी तरुणदीप राय और रिद्धी फोर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाने उतरेंगी। इन दोनों ने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें