केरल सरकार ने पूर्व टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ राज्य का आयुर्वेदिक ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। बुधवार को इसका ऐलान मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने दिया।
मुख्यमंत्री ओमान ने कहा कि राज्य का टूरिज्म विभाग 'केरल भ्रमण स्कीम' कार्यक्रम के तहत स्टेफी के साथ अनुबंध को लेकर एग्रीमेंट लाई थी। जिसे राज्य सरकार ने मंजूर किया था।
उन्होंने आगे कहा कि टूरिज्म विभाग इस संबंध में पहले ही 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी पूर्व टेनिस स्टार स्टेफी से एग्रीमेंट को लेकर बात कर चुकी है।
46 वर्षीय पूर्व टेनिस स्टार स्टेफी ने 1999 में टेनिस जगत से रिटायरमेंट लिया था। उस वक्त वह वर्ल्ड की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी थी।
2001 में स्टेफी ने पुरुषों में नंबर वन टेनिस स्टार और रिटायर हो चुके आंद्रे अगासी से शादी की।
आयुर्वेदिक उपचार में केरल भारत का पहला घर माना जाता है। हर वर्ष देश ही नहीं दुनिया भर से लोग केरल आकर अपना इलाज आयुर्वेदिक तरीके से करवाते है।