फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन के फाइनल में

Sun, 28 Oct 2012 12:10 AM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टार साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गईं। साइना ने चौथी सीड जर्मनी की जूलियन शेंक को 21-19, 21-8 से हराकर खिताबी जंग के लिए जगह बनाई। रविवार को फाइनल में उनकी भिड़ंत जापान की मिनात्सु मितानी से होगी। साइना अगर यह खिताब जीत जाती हैं तो इस साल यह उनका पांचवां खिताब होगा।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही डेनमार्क ओपन के फाइनल में शेक को मात दे चुकी साइना ने पहले गेम में जबरदस्त शुरुआत करते हुए 3-1 से बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि शेंक ने इस बढ़त को खत्म कर 6-6 की बराबरी कर ली लेकिन साइना ने 15-10 की बढ़त के बाद आसानी से पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया।

दूसरा गेम बिल्कुल एकतरफा रहा और शेंक साइना के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सकीं। शेंक और साइना के बीच अब तक दस मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें सात मुकाबलों में बाजी भारतीय सनसनी के हाथ लगी है। इससे पहले साइना ने थाइलैंड की रत्वानोक इंतानोन को 22-20, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही विश्व रैंकिंग में वह दूसरे पायदान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें