फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्तीः अंजू ने पाक के मुस्तफा को पटखनी दी

Sat, 27 Oct 2012 11:50 PM IST
नाभा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छिंटावाला में इंडियन स्टाइल कुश्ती एसोसिएशन आफ पंजाब की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल यूक्रेन के उलैकसी ने भारत के टीटा को दूसरे दौर में हरा कर जीत प्राप्त की। चौथे मुकाबले में भारत के जस्सा सिंह और पाकिस्तान के मोहम्मद आलम का मुकाबला बराबरी पर रहा। पाकिस्तानी पहलवान को चोट लगने पर कुश्ती छोड़ के चले गए और भारत के  नाम जीत दर्ज हो गई।
विज्ञापन


अगले मुकाबले में भारत के अंजू ने पाकिस्तान के गुलाम मुस्तफा को पहले दौर में ही हराकर जीत प्राप्त की। यूक्रेन के एलपैसी ने भारत के मनदीप सिंह को दिलकश मुकाबले में हराकर जीत प्राप्त की। इंग्लैंड के रोमन ने भारत के नदीम को दूसरे दौर में हराकर कुश्ती जीत ली। भारत के हरमन ने पाकिस्तान के यमन अनवर को दो एक से हराकर मुकाबला जीता। अंत वाली कुश्ती में भारत के जगरूप सिंह ने पाकिस्तान के बुलाल हुसैन को आसानी से 2-0 हराकर जीत प्राप्त की। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

इस मौके पर ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा है कि किसी भी देश के खेल सभ्याचार को विकसित करने में पारंपरिक खेलों का सराहनीय योगदान रहता है। पारंपरिक खेलों के इस महत्व को देखते हुए ही राज्य सरकार इन्हें प्रोत्साहित करने का भरसक प्रयत्न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें