फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों का जलवा

Sat, 29 Dec 2012 12:27 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल से पहले ज्यादातर खिलाड़ी मौज-मस्ती और छुट्टी बिता रहे हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो ब्रैंड प्रमोशन और अगले टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हैं। ब्राजील के स्टार फुटबालर रोनाल्डिन्हो इन दिनों भारत में हैं। शुक्रवार को उन्होंने एनिमेशन फिल्म की लांचिंग की। इसमें एनिमेटिड रोनाल्डिन्हो सुपरस्टार बने हैं जो एलियंस के हमले से धरती को बचाता है। इसका नाम है 'रोनाल्डिन्हो वर्सेज एलियंस'।
विज्ञापन


अदा
बेलारूस की टेनिस स्टार विक्टोरिया अजारेंका इन दिनों थाईलैंड में हैं। इस दौरान उन्होंने वहां के मशहूर रैपर के साथ भागीदारी करने के अलावा मशहूर थाई सिल्क फैशन शो में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। उनके साथ चीन की ली ना भी थीं।

अगवानी
चेन्नई ओपन टूर्नामेंट की तैयारियां भी पूरे जोरों पर रही। महेश भूपति, सोमदेव के अलावा स्विटजरलैंड के स्टानिलास वावरिंका साल के पहले टूर्नामेंट के लिए चेन्नई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें