फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद श्रीकांत के हिस्से आई एक और बड़ी उपलब्धि

Fri, 21 Nov 2014 02:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में चीन ओपन सुपर सीरीज में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने वाले युवा खिलाड़ी के श्रीकांत ने बैडमिंटन की ताजा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है।
विज्ञापन


बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीकांत ने शीर्ष दस खिलाड़ियों में जगह बनाई है और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 10 पर पहुंचे हैं।

रैंकिंग में 6 स्थानों की छलांग लगाने वाले 21 वर्षीय श्रीकांत ने चीन ओपन के फाइनल में दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन तान को शिकस्त देकर चौंकाया था।

वहीं चीन ओपन में ही महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 4 पर पहुंच गई हैं। पीवी सिंधू ने महिला रैंकिंग में अपना 10वां स्थान कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुरुष रैंकिंग में परुपल्ली कश्यप ने 17वां स्थान बरकरार रखा है जबकि एचएस प्रनय 3 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। देश की शीर्ष महिला डबल्स जोड़ी ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने एक स्थान के फायदे के साथ 19वें नंबर पर जगह बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें